सिर्फ ढाई घंटे का है राम नवमी पूजा मुर्हूत, आज जरुर खरीदें ये चीज, प्रभु राम की बरसेगी कृपा

आज राम नवमी पर देशभर के श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है, वहीं अयोध्या के राम मंदिर में तो भगवान राम के जन्म का उत्सव सबसे शानदार होता है।

New Delhi, Mar 30 : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म चैत्र महीने की नवमी तिथि को हुआ था, ये चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है, श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे, उन्होने ये अवतार रावण के संहार करने के लिये लिया था, 9 दिन तक मां दुर्गा की अराधना करने के बाद आज नवमी को लोग हवन तथा कन्या पूजन करते हैं, साथ ही भगवान राम की विशेष पूजा भी की जाती है, इस बार राम नवमी आज 30 मार्च गुरुवार को मनाया जा रहा है।

Advertisement

शुभ मुहूर्त और संयोग
आज राम नवमी पर देशभर के श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है, वहीं अयोध्या के राम मंदिर में तो भगवान राम के जन्म का उत्सव सबसे शानदार होता है, वहीं लोग घरों में भी राम की पूजा-अर्चना करते हैं, हिंदू पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल नवमी तिथि पर श्रीराम पूजा का सबसे शुभ मुर्हूत दोपहर 11.11 से लेकर दोपहर 1.40 बजे तक रहेगा, यानि पूजा का शुभ समय करीब ढाई घंटे का ही है।

Advertisement

खरीददारी के लिये कई शुभ योग
आज राम नवमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, आज राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग है, इस शुभ योगों को खरीददारी के लिये बेहद शुभ माना गया है, इस लिहाज से आज पूरे दिन खरीददारी का भी शुभ मुर्हूत रहेगा, माना जाता है, कि राम नवमी के दिन शुभ मुर्हूत में कुछ चीजें खरीदने से भक्तों पर प्रभु राम की कृपा रहती है।

Advertisement

इन चीजों की करें खरीददारी
राम नवमी के दिन पूजा का सामान, मांगलिक वस्तुएं, पीली वस्तुएं या सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, ram mandir1 इसके अलावा राम नवमी के दिन श्रीराम दरबार की तस्वीर खरीदकर घर में लगाना भी बहुत शुभ होता है, ऐसा करने से घर में खुशहाली तथा प्रेम बढता है।