कर्क राशि वाले भय में रहेंगे, जानिये 1 अप्रैल का राशिफल

मेष- मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय में अपनी रुकी हुई योजना को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे. व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा उनके लिए काफी लाभदायक रहेंगी, नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे. रिश्तो में किसी से भी बहस ना करें.
वृषभ – आपका मन उलझन में होने के कारण किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुँच पाएँगे और आप प्राप्त अवसर को खो देंगे। आपकी जिद्द के कारण किसी के साथ विवाद हो सकता है। कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। आपकी वाणी के कारण आपके कार्य में प्रगति होगी और अन्य लोग उससे प्रभावित होंगे। गणेशजी बताते हैं कि नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन- आज आपको लाभ होने की उम्मीद है। दिन आरंभ होते ही आपको स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ स्वादिष्ट भोजन कर सकेंगे। गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ के साथ आपको उपहार भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखमय रहेगा।

Advertisement

कर्क – आपको शारीरिक और मानसिक भय का अनुभव होगा। मन की उलझन के कारण निर्णय लेना बहुत कठिन हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से उदासी बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। विवाद से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है।
सिंह – सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. जो जातक नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक भटक रहे हैं, उन्हें अपने मित्र के द्वारा अच्छी नौकरी मिल सकती है. कल आपके आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे. कल अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. कल आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे.
कन्या- नए कार्य का श्री गणेश करने के लिए अपने जो योजना बनाई है, उसको अमल करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। व्यवसाय में भी लाभ होने का योग है। पैसे प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी करनेवाले लोगों की पदोन्नति होने का योग है। आपको पिता की तरफ से लाभ की संभावना है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। दांपत्यजीवन भी अच्छा रहेगा। गणेशजी कहते हैं कि सरकारी कामकाज अच्छी तरह से पूरा होगा। आज का दिन अच्छी तरह व्यतीत होगा।

Advertisement

तुला- आज आप प्रवास या किसी देव स्थान में जाने की संभावना है। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक होंगे उनके लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। बच्चों तथा तबीयत की चिंता परेशान करेगी। नौकरी करने वालों को उनके उच्च पदाधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। गणेशजी की सलाह है कि आप किसी के साथ दलील न करें। खर्च होने की भी संभावना है।
वृश्चिक – आपको पेट दर्द, दमा, खाँसी जैसी तकलीफें हो सकती हैं, इसलिए गणेशजी स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। शरीर और मन अस्वस्थ रहने से बेचैनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। वैधानिक प्रवृत्तियाँ आपको कठिनाई में डाल देंगी। खर्च बढ़ सकता है। पानी से दूर रहना हितकर है।
धनु- सुख और दुःख की मिश्र भावना आज दिनभर रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु मध्याहन के बाद आप के मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। इससे मन व्यथित हो जाएगा। क्रोध की मात्रा भी बढ सकती है। परिवारजनों तथा सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न कीजिएगा। आध्यात्मिकता आप को शांतिप्रदान करेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Advertisement

मकर- व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा और आर्थिक कामकाज अच्छी तरह पूरा कर सकेंगे। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। आपके साथ काम करने वाले तथा अधीनस्थ कर्मचारी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी की सलाह है कि आप वैधानिक मामलों में थोड़ा सावधान रहें।
कुंभ- गणेशजी कहते हैं की कला के प्रति आज आप को विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में सहकर्मचारियों का सहकार भी आप को मिलेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।
मीन- आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है। माताजी की तबीयत खराब होने की संभावना है। कुछ ऐसी घटनाएँ घटेंगी जिसके कारण आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा। आपको नींद न आने से अस्वस्थता अनुभव होगा। पानी और स्त्री से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामले चिंता का कारण हो सकते हैं।

(Source- Ganesha Speaks)