कुंभ राशि वाले खर्च पर नियंत्रण रखें, जानिये 4 अप्रैल का राशिफल

मेष- आपके विचार स्थिर नहीं होने के कारण आप उलझन में रहने की संभावना है। व्यवसाय या नौकरी में स्पर्धा का एहसास होगा, परंतु आप सफलतापूर्वक उसमें से बाहर आ सकेंगे। नए कार्य शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। लघु प्रवास होने की संभावना है। किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है। गणेशजी की सलाह है कि आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें।
वृषभ – गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर होने से आप हरेक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे और सफल बनेंगे। पिता की तरफ से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी विद्याध्ययन में सफल होंगे। संतानों के पीछे खर्च या निवेश की संभावना है। कलाकार और खिलाड़ी अपनी कुशलता अच्छी तरह प्रदर्शित कर सकेंगे। सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है।
मिथुन – आज आपको लाभ होने की उम्मीद है। दिन आरंभ होते ही आपको स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ स्वादिष्ट भोजन कर सकेंगे। गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ के साथ आपको उपहार भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखमय रहेगा।

Advertisement

कर्क – आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपका आज का दिन मित्रों और स्नेहियों के साथ मौजमस्ती में व्यतीत होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं। आप अत्यधिक भावनाशील बन जाएँगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। आप प्रवास पर जा सकते हैं। वित्तीय लाभ होने के भी योग है।
सिंह – सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. कुछ समय व्यतीत करेंगे और यह सीखेंगे धन को कैसे सचय किया जाता है, जिससे आने वाले समय में कोई परेशानी ना हो. दंपतियों के बीच प्रेम बढ़ेगा. सामाजिक जीवन में आप की पूछ परख बढ़ेगी. किसी रिश्तेदार से बुरी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन दु:खी होगा. आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा.
कन्या – आपकी शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ आज आपको बहुत अधिक लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी करनेवाले लोगों को आर्थिक लाभ हो सकेगा। उच्च पदाधिकारी आपसे खुश रहेंगे इसलिए आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। विवाहोत्सुक लोगों के लिए समय अनुकूल बनेगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी रमणीय स्थान पर घूमने जा सकेंगे। आप वैवाहिक जीवन का संपूर्ण आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

तुला- आज आप प्रवास या किसी देव स्थान में जाने की संभावना है। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक होंगे उनके लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। बच्चों तथा तबीयत की चिंता परेशान करेगी। नौकरी करने वालों को उनके उच्च पदाधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। गणेशजी की सलाह है कि आप किसी के साथ दलील न करें। खर्च होने की भी संभावना है।
वृश्चिक – आज शारीरिक थकान और आलस्य महसूस होगी, जिसके कारण काम करने में उत्साह नहीं होगा। आपके काम में उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहने के कारण आप निराशा अनुभव करेंगे। आपके विरोधी आपको बहुत अधिक परेशान कर सकते हैं। आपके व्यवसाय में कोई समस्याएँ खड़ी होने की संभावना है। गणेशजी की सलाह है कि आप महत्त्वपूर्ण निर्णय अभी न लें।
धनु – आज आपको शारीरिक अस्वस्थता और थकान अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी बेचैनी अनुभव करेंगे। गणेशजी यात्रा प्रवास टालने की सलाह देते हैं। संतानों की चिंता हो सकती है। आपको ऐसा लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। आफिस में आप उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का भोग न बनें, उसका ध्यान रखें। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद से बचें। अधिक साहस से बचना चाहिए।

Advertisement

मकर- आपको काम की चिंता में कमी होने से राहत अनुभव करेंगे। सगे- सम्बंधियों के साथ दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। आप विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ आकर्षित होंगे, ऐसी संभावना है। आप सुखी दांपत्यजीवन बिता सकेंगे तथा आपके व्यापार में वृद्धि हो सकेगी। आर्थिक लाभ तथा मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गणेशजी कहते हैं कि प्रियजनों के साथ मिलकर किसी प्रवास का आनंद उठाएँगे।
कुंभ- गणेशजी कहते हैं की कला के प्रति आज आप को विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में सहकर्मचारियों का सहकार भी आप को मिलेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।
मीन- आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है। माताजी की तबीयत खराब होने की संभावना है। कुछ ऐसी घटनाएँ घटेंगी जिसके कारण आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा। आपको नींद न आने से अस्वस्थता अनुभव होगा। पानी और स्त्री से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामले चिंता का कारण हो सकते हैं।

(Source- Ganesha Speaks)