शरीर के इन अंगों पर तिल होना माना जाता है अभागापन, हर काम में करना पड़ता है संघर्ष

माथे पर बायीं ओर तिल होता है, तो वो अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति सिर्फ अपने बारे में सोचता है, ऐसे लोग दूसरों के बारे में सोचने से पहले अपने बारे में सोचते हैं, यानी इनमें स्वार्थ की भावना ज्यादा होती है।

New Delhi, Apr 07 : सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि हमारे शरीर पर मौजूद तिल शुभ तथा अशुभ दोनों ही तरह के परिणाम देते हैं, हमारे शरीर की बनावट और उपस्थित तिल हमारे जीवन तथा व्यक्तित्व के भी कई राज खोलता है, इसी तरह तिल का रंग भी शुभ तथा अशुभ परिणाणों की जानकारी देता है, तो चलिये जानते हैं कि शरीर के किस अंग पर मौजूद तिल हमें अशुभता का संकेत देता है।

Advertisement

शरीर के इन अंगों पर तिल अशुभ
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि बायीं भौंह पर तिल अशुभ फलदायी होता है, उससे सुख में कमी तथा दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि माथे पर बायीं ओर तिल होता है, तो वो अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति सिर्फ अपने बारे में सोचता है, ऐसे लोग दूसरों के बारे में सोचने से पहले अपने बारे में सोचते हैं, यानी इनमें स्वार्थ की भावना ज्यादा होती है, जिससे परिवार में इनको कई बार लोग गलत तरीके से लेते हैं, इन्हें अपमान भी सहना पड़ता है।

Advertisement

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल होता है, तो उन्हें अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की जरुरत है, ऐसे लोगों को मोटापा तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के नाक या बायीं आंख पर तिल होता है, तो वो थोड़ा आत्माभिमानी तरीके के होते हैं, ऐसे लोग दुनिया के आगे खुद को बढ-चढ कर दिखाने वाले होते हैं।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)

Tags :