मेष राशि वालों के लिये लाभकारी दिन, जानिये 16 अप्रैल का राशिफल

मेष- गणेशजी बताते हैं कि आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास जाना होगा। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार- विमर्श करेंगे। गृह सजावट के लिए आयोजन करेंगे। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।
वृषभ – विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएँगे। विदेश बसनेवाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा की मुलाकात होगी। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। गणेशजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहते हैं।
मिथुन – गणेशजी चेतावनी देते हुए बताते हैं कि गुस्से की भावना आपको हानि पहुँचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। मंत्र जाप और पूजा भक्ति आपके मन को शांति देंगे।

Advertisement

कर्क – संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजन प्रणय में सफलता मिलेगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. जॉब में किसी नवीन अनुभव से लाभ होगा. आय में वृद्धि होगी. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जो यात्रा आपके लिए शुभ दायक रहेगी. धैर्यशीलता में कमी रहेगी. दिनचर्या व्यस्त रहेगी, जिससे आपके सभी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे.
कन्या – आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्छ आएगा। बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। शेयर- सट्टा से दूर रहने की गणेशजी चेतावनी देते हैं।

Advertisement

तुला – गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।
वृश्चिक- आजका आपका दिन मध्यम फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चने आएँगी।
धनु – गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिवारजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और द्विधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।

Advertisement

मकर- गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी सानुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से बक्षिस व सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ- पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगा। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचते रहें। किसी का भला करने में हानि उठाने का समय आ सकता है।
मीन- गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)