कर्क, तुला समेत 4 राशियों को होगा लाभ, जानिये कैसा बीतेगा दिन, 21 अप्रैल राशिफल

मेष- आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें ऐसी गणेशजी की सलाह है नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य सरलता आज मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है। अन्य लोगों को सहाय रूप बनने का प्रयत्न भी आप करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृषभ – विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएँगे। विदेश बसनेवाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा की मुलाकात होगी। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। गणेशजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहते हैं।
मिथुन – गणेशजी चेतावनी देते हुए बताते हैं कि गुस्से की भावना आपको हानि पहुँचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। मंत्र जाप और पूजा भक्ति आपके मन को शांति देंगे।

Advertisement

कर्क – संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजन प्रणय में सफलता मिलेगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी. सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा. अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ होगा. रुके हुए धन का आगमन होगा. पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी के कार्य से यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा उनके लिए सुखद रहेंगी.
कन्या – आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्छ आएगा। बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। शेयर- सट्टा से दूर रहने की गणेशजी चेतावनी देते हैं।

Advertisement

तुला- गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।
वृश्चिक – कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। भाई- बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। लघु प्रवास होगा।
धनु- गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिवारजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्छ होगा। मानसिक उचाट और द्विधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।

Advertisement

मकर- गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी सानुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से बक्षिस व सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ- पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगा। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचते रहें। किसी का भला करने में हानि उठाने का समय आ सकता है।
मीन- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण आ जाएगा। प्रवास- पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार आदि मिलेगा। मध्याहन के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतनी आवश्यक है। व्यावसायिक कार्यो में सरकारी प्रभाव आप पर बढ सकता है। अधिक श्रम करने पर भी कम प्राप्ति होगी। आध्यात्मिकता की ओर झोंक अधिक रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)