कन्या राशि वाले नये काम की शुरुआत करेंगे, जानिये 26 अप्रैल का राशिफल

मेष- गणेशजी की दृष्टि से आज आपका दिन मिश्रफलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएँगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएँगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पडेगा। किसी निश्चित हेतु के लिए कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं।
वृषभ- हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप आज गँवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे ऐसी चेतावनी गणेशजी देते हैं। विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज कोइ भी नया कार्य का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण की संभावना है। आज आप वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा।
मिथुन – गणेशजी कहते हैं कि प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएँगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। राजकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। संतानों के साथ मतभेद होगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहना आवश्यक है।

Advertisement

कर्क – आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएँगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। झगडे, मारामारी से दूर रहने की सूचना गणेशजी देते हैं। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। अविचारी वर्तन से दूर रहना हितकर रहेगा। आरोग्य एवं धन हानि की संभावना है।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सुखद रहने वाला है. गृहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी. कल आप घर में कुछ बदलाव के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे. सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी से मेल मिलाप होगा. मित्रों की सहायता से आय के काफी सारे अवसर प्राप्त होंगे.
कन्या – आज का दिन आपके हेतु शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारीयों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उपरी अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सन्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। सरकार से लाभ होगा। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।

Advertisement

तुला- गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।
वृश्चिक- आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह गणेशजी आपको देते है। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। राजकीय गुनाह से सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृतियों से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा।
धनु- गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिवारजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्छ होगा। मानसिक उचाट और द्विधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।

Advertisement

मकर- आप के व्यापार में आज विस्तार हो सकता है ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाऐगें । धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। विदेश के साथ व्यापार बढेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ- आज कोई भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का सूचना गणेशजी देते हैं। आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएँगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें।
मीन- मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे. परिवार में चली आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने में कामयाब रहेंगे. जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा. सेहत में पहले से सुधार होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा.

(Source- Ganesha Speaks)