मिथुन राशि वाले संयम से काम लें, कार्य में विलंब होगा, जानिये 27 अप्रैल का राशिफल

मेष- गणेशजी की दृष्टि से आज आपका दिन मिश्रफलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएँगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएँगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पडेगा। किसी निश्चित हेतु के लिए कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं।
वृषभ – हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप आज गँवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे ऐसी चेतावनी गणेशजी देते हैं। विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज कोइ भी नया कार्य का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण की संभावना है। आज आप वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा।
मिथुन – गणेशजी कहते हैं कि प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएँगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। राजकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। संतानों के साथ मतभेद होगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहना आवश्यक है।

Advertisement

कर्क – आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएँगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। झगडे, मारामारी से दूर रहने की सूचना गणेशजी देते हैं। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। अविचारी वर्तन से दूर रहना हितकर रहेगा। आरोग्य एवं धन हानि की संभावना है।
सिंह – सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है. आर्थिक सुख में वृद्धि होगी. जाब में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी. कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे. आप अपनी रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. रुके हुए धन का भी आगमन होगा. वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं. लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेगी.
कन्या – आज का दिन आपके हेतु शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारीयों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उपरी अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सन्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। सरकार से लाभ होगा। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा

Advertisement

तुला- गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।
वृश्चिक – गणेशजी का कहना है कि आज अपने स्वभाव और व्यवहार पर काबू रखना आवश्यक है। कोई नए कार्य आरंभ न करें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना होने से खानपान में ध्यान रखें। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्य या साधना के लिए समय अच्छा है। विचार और चिंतन से मन को शांत कर सकेंगे।
धनु- आजके दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा तो धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।

Advertisement

मकर- कोर्ट- कचहरी में साक्षी न बनने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। मन की व्यग्रता आप के शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ। मध्याहन के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।
कुंभ- आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगडे़गा। परिवार में मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेंगे। इसलिए व्यवहार- वर्तन पर ध्यान रखिएगा।
मीन- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण आ जाएगा। प्रवास- पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार आदि मिलेगा। मध्याहन के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतनी आवश्यक है। व्यावसायिक कार्यो में सरकारी प्रभाव आप पर बढ सकता है। अधिक श्रम करने पर भी कम प्राप्ति होगी। आध्यात्मिकता की ओर झोंक अधिक रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)