बाल-बाल बचा अर्जुन तेंदुलकर का करियर, कुत्ते ने इस जगह पर काटा

अर्जुन तेंदुलकर बायें हाथ से गेंदबाजी करते हैं, इसी हाथ की उंगलियों पर उन्हें कुत्ते ने काट लिया है, हाथ में घाव की वजह से अर्जुन फिलहाल गेंदबाजी करने के लिये फिट नहीं हैं।

New Delhi, May 16 : क्रिकेट मैदान से एक बुरी खबर सामने आई है, दरअसल मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर तथा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के इकलौते बेटे अर्जुन को कुत्ते ने काट लिया है, इस हादसे में अर्जुन का क्रिकेट करियर खत्म होने से बाल-बाल बचा है, दरअसल कुत्ते ने अर्जुन तेंदुलकर के बॉलिंग ऑर्म की उंगलियों के पास काटा है, इस हादसे में अर्जुन का क्रिकेट करियर भी खत्म हो सकता था, लेकिन वो बाल-बाल बच गये हैं।

Advertisement

बाल-बाल बचा करियर
अर्जुन तेंदुलकर बायें हाथ से गेंदबाजी करते हैं, इसी हाथ की उंगलियों पर उन्हें कुत्ते ने काट लिया है, हाथ में घाव की वजह से अर्जुन फिलहाल गेंदबाजी करने के लिये फिट नहीं हैं, इसलिये वो आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच नहीं खेल पाएंगे, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी युद्धवीर सिंह चरक तथा मोहसिन खान से मिल रहे हैं, इस दौरान वो बता रहे हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है।

Advertisement

कुत्ते ने काटा
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आज मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल मैच खेलने उतरेगी, मुंबई की टीम हयात होटल में रुकी है। ऐसे में टीम के खिलाड़ी होटल के बाद सीधे स्टेडियम जाते हैं, अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने स्टेडियम में या होटल में कहां काटा है, ये फिलहाल साफ नहीं हो या है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि किसी पालतू कुत्ते के साथ अर्जुन खेल रहे थे, तभी उन्हें काट लिया।

Advertisement

फॉर्म में मुंबई इंडियंस
टूर्नामेंट के आखिरी फेज में फॉर्म में लौटी मुंबई इंडियंस का सामना आज लखनऊ से होगा, MUmbai indians दोनों टीमों के लिये ये मुकाबला महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों टीम इसे जीतकर प्लेऑफ की राह आसान करना चाहेगी, मुंबई 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि इतने ही मैचों में 13 अंक के साथ लखनऊ की टीम चौथे स्थान पर है।

Advertisement