वृषभ राशि के लिये फलदायक दिन, हर काम पूरे होंगे, जानिये 3 जून का राशिफल

मेष- दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। बाहर घूमने जाने और सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आयात- निर्यात करनेवाले व्यापारी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जो वस्तु खो गई हो उसके वापस मिलने का योग है। प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद पलों का आनंद ले सकेंगे। वित्तीय लाभ या वाहन सुख मिलने तथा प्रवास होने की संभावना भी है। आपको विवादों से दूर रहना चाहिए।
वृषभ -गणेशजी की दृष्टि से आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी पेशावाले वर्ग को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन – आज आपको संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। विवाद या चर्चा में न पड़ें। स्त्री मित्र खर्च कराएगी अथवा उसके कारण नुकसान हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा को कलंक लग सकता है। पेट में पीड़ा या तकलीफ हो सकती है। गणेशजी कहते हैं कि अभी कोई- नई शुरुआत या प्रवास न करें।

Advertisement

कर्क – तन-मन में भय अनुभव करेंगे। छाती में पीड़ा या तकलीफ हो सकती है। परिवार में लोगों के बीच अशांति और मतभेद हो सकता है। समाज में आपके आत्म सम्मान को चोट पहुँचेगी और उसके कारण दुःख का अनुभव होगा। समय से भोजन नहीं मिल सकेगा। अनिद्रा की समस्या भी सताएगी- खर्च में वृद्धि होगी और आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको यश नहीं मिलेगा, ऐसी संभावना है।
सिंह – आप में आज आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बडों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और वर्तन में उग्रता दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है। आरोग्य बिगड़ सकता है।
कन्या- आज घर में अशांति रहेगी। मधुर वाणी और लोकप्रिय व्यवहार के कारण आप लोग के प्रियपात्र होगें। आर्थिक लाभ हो सकता है। मिठाई औऱ स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मौज-शौक में खर्च होने की संभावना है। गलत प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है।

Advertisement

तुला- आपकी कुशलता को लोगों के समक्ष रखने के लिए यह एक बेहतर अवसर मिला है , उसका लाभ उठाएं। आपकी कलात्मकता और रचनात्मकता निखरेगा। तन-मन में अधिक ताजगी का अनुभव करेगें।। आप मित्रों और कुटुंबीजनों के साथ मनोजन का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन, नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी तथा काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में भी शांति और मेल-जोल बना रहेगा।
वृश्चिक – गणेशजी बताते हैं कि आज आप विदेश में रहने वाले मित्र और स्वजनों की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। खर्च करने पड़ सकते हैं, परंतु वे मनोरंजन के लिए होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ सम्बंध बहुत प्रगाढ़ बनेगा। कानूनी मामलों में ध्यान रखना पड़ेगा। कार्यस्थल पर महिलाओं से लाभ हो सकेगा।
धनु- आप प्रणय के सुखद पल का आनंद उठा सकेंगे। आज का दिन आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र के लिए अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वातावरण रहेगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा और प्रवास की संभावना भी है। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में वृद्धि और लाभ हो सकेगा। अविवाहितों का विवाह होगा। कोई शुभ अवसर आएगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे।

Advertisement

मकर- आज आपके व्यवसाय में आय तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक और संतान सम्बंधी प्रश्नों में संतोष और खुशी मिलेगी। व्यवसाय में थोड़ा बहुत व्यस्त रहेंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। गणेशजी की कृपा आपके साथ होने से सरकारी काम में सफलता मिलेगी तथा मित्रों और स्नेहीजनों से लाभ होगा।
कुंभ- आज आपको शारीरिक रुप से अस्वस्थ्यता का अनुभव हो सकता है, परंतु मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्फूर्ति घटती हुई प्रतीत होगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से सावधान रहना पड़ेगा औऱ विरोधियों के साथ बहस से बचें। मौज-मस्ती में खर्च बढ़ेगा। प्रवास हो सकेगा। विदेश जाने की संभावना है। विदेश से अच्छा समाचार प्राप्त कर सकेंगे। संतान की चिंता रहेगी।
मीन- आपको अचानक आर्थिक लाभ होने का योग बनेगा। व्यापारी अपना रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिर रुप से अधिक काम करना पड़ सकता है। गणेशजी कहते हैं कि आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। खर्च में वृद्धि होगी। आपकी गलत वृत्तियाँ समस्याओं में वृद्धि कर सकती हैं। आध्यात्मिकता आपको गलत मार्ग से दूर रखेंगे।

(Source- Ganesha Speaks)