स्वरा भास्कर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, 5 महीने पहले की थी शादी

स्वरा भास्कर ने कैप्शन में लिखा है, कभी-कभी आपकी सभी प्रेयर्स एक साथ पूरे हो जाते हैं, ब्लेस, ग्रेटिट्यूड, एक्साइटेड और क्लूलेस। हम एक नई दुनिया में कदम रखने वाले हैं।

New Delhi, Jun 06 : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है, वो जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने वाली है, एक्ट्रेस ने 5 महीने पहले शादी रचाई थी, स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी की है, अब वो तीन महीने बाद मां बनने वाली है, ये खुशखबरी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उन्होने इंस्टा पर तस्वीर अपलोड की है, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही है, इस तस्वीर में स्वरा का बेबी बंप नजर आ रहा है, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, कभी-कभी आपकी सभी प्रेयर्स एक साथ पूरे हो जाते हैं, ब्लेस, ग्रेटिट्यूड, एक्साइटेड और क्लूलेस। हम एक नई दुनिया में कदम रखने वाले हैं।

Advertisement

6 जनवरी 2023 को रचाई थी शादी
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फिल्मी सितारों से लेकर उनके फैंस तक उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, जश्न मंनाने के लिये बहुत कुछ है, प्यार, प्यार और सिर्फ प्यार, भगवान आप दोनों को और आपके आने वाले बच्चे को आशीर्वाद दें।

Advertisement

लोग दे रहे बधाई
स्वरा के को-एक्टर सुमित व्यास ने भी उन्हें बधाई दी है, आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज किया था, उनकी अचानक शादी की तस्वीरें देखकर लोग हैरान रह गये थे, दोनों ने अपनी शादी गुपचुप तरीके से की थी, अब दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।

Advertisement

मिसेज फलानी में जल्द आएंगी नजर
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही मिसेज फलानी में नजर आने वाली हैं, swara fahad इस फिल्म में स्वरा का किरदार काफी दिलचस्प है, ये फिल्म सिनेमाघरों में 1 जुलाई 2023 को रिलीज होगी, मनीष किशोर द्वारा फिल्म को निर्देशित किया गया है।