कर्क राशि वालों को लगेगा भाग्य का साथ नहीं मिल रहा, जानिये 13 जून राशिफल

मेष- मनकी एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते है। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। यह निवेश लेकिन लाभ कम ही देगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से सम्बंधित प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। मित्रों के साथ रुचिपूर्ण भोजन का आस्वाद ले सकेंगे।
वृषभ – जो लोग नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं या उसकी योजना बनाना चाहते हैं उनके लिए दिन बहुत अच्छाहै, ऐसा गणेशजी बताते हैं। आज आप नौकरी. व्यवसाय में लाभदायक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पदोन्नति होगी।व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, सरकार द्वारा भी लाभ हो सकता है। समाज में आपकी गणना होगी और उसका उल्लेख होगा। विलंब हो रहे काम पूरे हो सकेंगे। दांपत्यजीवन अधिक सुखमय रहेगा।
मिथुन – मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातको को अपनी नौकरी में प्रगति देखने को मिलेगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. संतान के विवाह से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले. अपने बड़ों से सलाह मशवरा अवश्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. घर परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा, जिसमें सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.

Advertisement

कर्क – दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिकरुप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतानों के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा। ऐसा गणेशजी कहते है।
सिंह – पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों को लेकर मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा। सांसारिक विषयों में आपका मन नहीं लगेगा। गणेशजी कहते हैं कि समाज में आत्मसम्मान को ठेस पहुँचेगी या अपयश मिलने का भी योग है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। कानूनी मामलों को हल करने में थोड़ी देर हो सकती है।
कन्या- आपका तन-मन स्वस्थ रहेगा। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा और आपको खुशी, वित्तीय लाभ तथा कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके अधीनस्थ और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी की कृपादृष्टि आपके साथ होने से आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

तुला- आज आप अपनी सृजनशीलता और कल्पनाओं का बहुत अच्छी तरह उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति से खुशी का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचार करने के कारण मन अस्वस्थता का अनुभव करेगा। आप किसी के साथ बुद्धिपूर्वक चर्चा करेंगे और वाद-विवाद हो सकता है। परंतु गणेशजी की सलाह है कि आपको उसमें अधिक गहराई में नहीं उतरना चाहिए।
वृश्चिक- आज आप तन-मन में अस्वस्थता महसूस करेंगे। छोटी- बड़ी चिंता आपको सताया करेगी। कुटुंबीजनों तथा सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकता है। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन संपति या वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने में ध्यान रखना पड़ेगा।
धनु- आज सावधानीपूर्वक बरतने के लिए गणेशजी कहते हैं। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखिएगा। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है।

Advertisement

मकर- जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएँगे। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सन्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मानसिक स्वस्थता अस्वस्थता में परिवर्तित हो जाएगी। माता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। व्यवसायीजनों को व्यवसाय सम्बंधि चिंता सताएगी। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच-विचारकर सही मुहर लगाईएगा।
कुंभ- गणेशजी की कृपादृष्टि आपके साथ होने से आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। परिवारजनों, मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ आपका घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। घूमने जाने या प्रवास पर्यटन की योजना बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। आध्यात्मिकता और चिंतन में आपकी रुचि बढ़ेगी।
मीन- गणेशजी की सलाह के अनुसार आर्थिक विषय और पूँजी निवेश में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे। आपका ध्यान विचलित होगा और बेचैनी अनुभव होगा। आध्यात्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। आपको मित्रों और स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी लालच के कारण नुकसान होने की संभावना है। जमानत या कानूनी मामलों में न पड़ने की सलाह है।

(Source- Ganesha Speaks)