कुंभ राशि वालों के लिये उत्तम दिन, जानिये 23 जून का राशिफल

मेष- गणेशजी कहते हैं कि आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएँगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुँचाए इसका ध्यान रखें।
वृषभ – चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में कल्पना के जगत में विहार करेंगे। आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला सूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
मिथुन – आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज के दिन को मित्रों एवं परिवारजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को आज मिलेगी। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें ऐसी गणेशजी की सलाह है। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी। उत्साह तथा स्फूर्ति आज दिन भर मन में छाए रहेंगे।

Advertisement

कर्क – आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।
सिंह – चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुँचेगी। उग्र दलीलों या वादविवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएँ। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, उसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
कन्या – शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आँख सम्बंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट- कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

Advertisement

तुला- प्रातः बेला में आप का मन चिंताग्रस्त रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी अतः पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृश्चिक- थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संताने आपकी चिंता का कारण बनेंगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में कठिनाई निर्मित होगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है।
धनु – सुख और दुःख की मिश्र भावना आज दिनभर रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु मध्याहन के बाद आप के मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। इससे मन व्यथित हो जाएगा। क्रोध की मात्रा भी बढ सकती है। परिवारजनों तथा सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न कीजिएगा। आध्यात्मिकता आप को शांतिप्रदान करेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Advertisement

मकर- गणेशजी कहते हैं कि आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी धंधा के स्थल पर सहकर्मीगण आपको सहायक बनेंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।
कुंभ- कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्य से आपको यश और कीर्ति मिलेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। नौकरी- धंधे की जगह सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। माता के परिवार की ओर से अच्छे समाचार मिलेगें। खर्च बढ़ेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा।
मीन- गणेशजी कहते हैं कि आपमें निहित सृजनात्मकता को गति मिलने आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।

(Source- Ganesha Speaks)