पहले टेस्ट में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं जैक कैलिस का महारिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमनिका में होने वाले इस पहले टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली 150 रन बना लेते हैं, तो वो दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर जैक कैलिस का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे।

New Delhi, Jun 27 : टीम इंडिया तथा वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से शुरु होने वाला है, भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा, ये मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमनिका में होने वाले इस पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं, विराट इस टेस्ट मैच में एक बड़ा महारिकॉर्ड बना देंगे, सौरव गांगुली तथा महेन्द्र सिंह धोनी भी अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में ये महारिकॉर्ड नहीं बना पाये।

Advertisement

टूट जाएगा कैलिस का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमनिका में होने वाले इस पहले टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली 150 रन बना लेते हैं, तो वो दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर जैक कैलिस का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे, विराट 150 रन बनाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अने 25,535 रन पूरे कर लेंगे, इस मामले में वो दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस से आगे निकल जाएंगे, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,534 रन दर्ज है, फिलहाल विराट के नाम 25,385 रन है।

Advertisement

इतिहास रचने का मौका
विराट कोहली इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,500 रनों के आंकड़े को पार कर जाएंगे, भारतीय क्रिकेट इतिहास में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे, Virat kohli (1) मौजूदा समय में खेलने वाले क्रिकेटरों में विराट कोहली ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज होंगे, विराट ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,385 रन बनाये हैं, आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 34,357 रन बनाये हैं, इस महारिकॉर्ड को धोनी तथा सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी अपने करियर में नहीं बना पाये हैं। गांगुली ने 18,575 रन तो धोनी ने 17,266 रन बनाये हैं।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
सचिन तेंदुलकर (भारत)- 34,357 रन
कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 28,016 रन
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 27,483 रन
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 25,957 रन
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)- 25,534 रन
विराट कोहली (भारत)- 25,385 रन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर (भारत)- 100 शतक
विराट कोहली (भारत)- 75 शतक
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 71 शतक
कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 63 शतक
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)- 62 शतक
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)- 55 शतक