मेष राशि वाले जिद्दी व्यवहार नियंत्रण में रखें, जानिये 29 जून का राशिफल

मेष- स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ- परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएँगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मृदुवाणी नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे। कला तथा पढ़ने, लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। बाहर का भोजन करना टालें अन्यथा पाचनतंत्र की तकलीफ होने की संभावना है, ऐशा गणेशजी बताते हैं।
मिथुन- गणेशजी कहते हैं कि महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें। पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं। जमीन, मिल्कियत आदि की चर्चा से बचें।

Advertisement

कर्क – गणेशजी बताते हैं कि आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दूगना होगा। मन ताजगी और प्रफुलता अनुभव करेगा। मित्रो, सगे- सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।
सिंह – आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।
कन्या – शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा। आकस्मिक धनखर्च होगा। दांपत्यजीवन में खटराग उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अदीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।

Advertisement

तुला – आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलनहोगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृश्चिक – गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।
धनु- आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरकोध निर्मित होंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलने की गणेशजी की सलाह है।
मकर- गणेशजी आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्य़ के अवसर पर यात्रा का योग है। आफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी।

Advertisement

कुंभ – गणेशजी आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। झगड़े- विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगें । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।
मीन- दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा।

(Source- Ganesha Speaks)