IPL 2021- धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बैन का खतरा, जानिये पूरा मामला?

चेन्नई के कप्तान धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तथा केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन पर चेन्नई के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिये जुर्माना लगाया गया था।

New Delhi, Apr 26 : आईपीएल के 4 बड़े कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऑयन मॉर्गन पर बैन का खतरा मंडरा रहा है, इन पर आईपीएल के इस सीजन में एक मैच का बैन लग सकता है, दरअसल चारों कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के लिये 12-12 लाख रुपयों का जुर्माना लगा है, अब अगर चारों कप्तानों में से कोई भी गलती को दो से ज्यादा बार करता है, तो उस पर एक मैच का बैन लग सकता है, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पर सीएसके के खिलाफ मुकाबले में जुर्मांना लगाया गया है।

Advertisement

स्लो ओवर रेट
चेन्नई के कप्तान धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तथा केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन पर चेन्नई के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिये जुर्माना लगाया गया था, Rohit-Sharma अब चारों ही कप्तानों को संभलकर आईपीएल में आगे का सफर तय करना होगा।

Advertisement

पहले था ये नियम
दरअसल बीसीसीआई ने नियम बनाया है कि अब हर टीम को 90 मिनट में अपने पूरे 20 ओवर फेंकने होंगे, इससे पहले नियम था कि 20वां ओवर 90 मिनट में शुरु किया जाए, virat Kohli लेकिन अब डेढ घंटे के भीतर हर हाल में निर्धारित 20 ओवर खत्म करने होंगे, 90 मिनट में टीमों को ढाई-ढाई मिनट के दो टाइम आउट मिलेंगे, मतलब टीमों को 85 मिनट में कुल 20 ओवर फेंकने होंगे, इस हिसाब से एक घंटे में हर टीम को 14.11 ओवर फेंकने होंगे।

Advertisement

बैन का खतरा
अगर धोनी ऐसी गलती फिर से दोहराते हैं, तो उन पर बैन का खतरा मंडरा सकता है, आईपीएल के कोर्ड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक पहली बार नियम का उल्लंघन करने का मतलब 12 लाख रुपये का जुर्माना है, ms dhoni और यदि ये गलती अगले दो मैचों में फिर से होती है, तो कप्तान को क़ड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।