मलाइका अरोड़ा पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, जब जिंदगी इत्मिहान ले रही थी, तो

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा की नजदीकियां अर्जुन कपूर के साथ बढी थी, दोनों का रिश्ता कैसा है, इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था, मलाइका ने मुझे खुद पर यकीन करना सिखाया है।

New Delhi, Apr 17 : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी आये दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है, 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, अर्जुन कपूर से पहले मलाइका की जिंदगी में अरबाज खान थे, दोनों ने 1998 में शादी थी, फिर 19 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला लिया, इस शादी से मलाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिनका नाम अरहान खान है।

Advertisement

अर्जुन से बढी नजदीकियां
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा की नजदीकियां अर्जुन कपूर के साथ बढी थी, दोनों का रिश्ता कैसा है, इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था, मलाइका ने मुझे खुद पर यकीन करना सिखाया है, वो भी ऐसे समय पर जब लाइफ मेरा इम्तिहान ले रही थी, अर्जुन के मुताबिक उनके और मलाइका के रिश्ते में फ्रेंडशिप सबसे पहले आती है, ये दोनों किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात कर लेते हैं।

Advertisement

12 साल का एज गैप
आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के बीच करीब 12 साल की एज गैप है, इस गैप को लेकर भी अकसर मलाइका अरोड़ा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, इस बारे में भी अर्जुन कपूर ने खुलकर अपनी बात रखी थी।

Advertisement

रिलेशन में डिग्निटी
अर्जुन कपूर के मुताबिक उन्हें और मलाइका को सोशल मीडिया पर फैली इस नफरत से बाहर निकलने में समय लगा था, अर्जुन ने कहा वो और मलाइका उस कठिन समय में भी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए थे, malaika arjun अर्जुन ने कहा, कि उन्हें इस बात का दुख है कि रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद मलाइका को इतना सबकुछ फेस करना पड़ा था, हालांकि एक्टर इस बात के लिये बेहद खुश हैं कि उन्हें और उनके रिलेशन को इतनी डिग्निटी देती हैं।

https://youtu.be/JbCls3O5BFU