तुला राशि वालों का शारीरिक-मानसिक सुख अच्छा रहेगा, जानिये 6 मार्च का राशिफल

मेष- आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन आर्द्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मनदुःख होगा। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।
वृषभ -चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में कल्पना के जगत में विहार करेंगे। आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला सूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
मिथुन -आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

कर्क- आज आपके धन की आय आत्य और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखिएगा। भ्रांति खडी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर करने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह -आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करिएगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थता प्राप्त करता हुआ अनुभूत होगा। परिवारजनों के साथ खान-पान का प्रसंग होगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता हुआ दिखेगा। खर्च पर अंकुश रखिएगा।
कन्या- तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभोंका उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएँ बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। स्त्री मित्र लाभदायक साबित होंगे। प्राकृतिक सौंदर्यवाले स्थलों पर पर्यटन होगा। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Advertisement

तुला -आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सन्मान बढे़गा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और पत्नी की ओर से लाभ होगा। मित्रों से की गई भेंट से आपको आनंद होगा। आप में वृद्धि होने की संभावना है।
वृश्चिक -गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पडें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा। संतानों के लिए चिंता उपस्थित होगी। गृहस्थजीवन में आनंद बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है।
धनु -गणेशजी आज आपको सावधानीपूर्वक बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से चेतकर चलिएगा। महत्वपूर्ण कार्यो में निर्णय न लीजिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा ऐसी गणेशजी सलाह देते है।

Advertisement

मकर- विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी। फिर भी आप परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, व्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा। गणेशजी की कृपा आप पर रहेगी।
कुंभ-गणेशजी कहते हैं कि आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी धंधा के स्थल पर सहकर्मीगण आपको सहायक बनेंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।
मीन- गणेशजी कहते हैं कि आजका आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। इसलिए मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

(Source- Ganesha Speaks)