मुस्लिम आबादी वाले देश ने भगवान विष्णु की बनवाई सबसे ऊंची मूर्ति, 28 साल और इतने करोड़ रुपये किये खर्च

भगवान विष्णु – न्यूमन नुआर्ता को एक ऐसी कृति बनानी थी, जो आजतक दुनिया में किसी ने नहीं बनाई हो, जिसे देखने वाला शख्स बस देखता ही रह जाए।

New Delhi, Jun 04 : हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है, शंकर, बह्मा के त्रिदेव में विष्णु को संसार का पालनहार कहा जाता है, पूरे भारत में शायद ही ऐसा कोई कोना हो, जहां उनकी अलग-अलग नामों से पूजा ना होती हो, लेकिन शायद आपको ये जानकार हैरानी होगी, कि दुनिया में भगवान विष्णु की सबसे ऊंची मूर्ति भारत में नहीं बल्कि एक मुस्लिम देश में है, जी हां, ये मूर्ति इंडोनेशनल में है, जो करीब 122 फीट ऊंची और 64 फुट चौड़ी है, इस मूर्ति का निर्माण तांबे और पीतल से किया गया है, इस मूर्ति को बनाने में करीब 28 साल का समय लगा है। भगवान विष्णु की ये मूर्ति साल 2018 में बनकर पूरी तरह तैयार हुई थी, और पूरी दुनिया से लोग इसके दर्शन के लिये आते हैं।

Advertisement

कैसे हुई थी शुरुआत
साल 1979 में इंडोनेशिया में रहने वाले मूर्तिकार बप्पा न्यूमन नुआर्ता ने हिंदू प्रतीक की विशालकाय मूर्ति बनाने का स्वप्न देखा था, स्वप्न देखना तो आसान था, लेकिन ऐसी मूर्ति तैयार करना बेहद मुश्किल काम था, कहा जाता है कि इस मूर्ति को बनाने का काम 1980 के दशक में एक कंपनी को दी गई, तय किया गया कि इसी की देख-रेख में सारा काम होगा, इस मूर्ति की संरचना पर कड़ा परिश्रम किया गया।

Advertisement

सबसे अलग कृति
न्यूमन नुआर्ता को एक ऐसी कृति बनानी थी, जो आजतक दुनिया में किसी ने नहीं बनाई हो, जिसे देखने वाला शख्स बस देखता ही रह जाए, यही वजह है कि लंबी प्लानिंग और पैसे के इंतजाम के बाद इस मूर्ति को बनाने की शुरुआत के 15 साल बाद 1994 में हो पाई, इस मूर्ति के निर्माण में इंडोनेशिया की कई सरकारों ने मदद की, कई बार इसके बड़े बजट की वजह से काम रुका, 2007 से 2013 तक धन की कमी की वजह से काम रुका रहा, लेकिन इसके बाद फिर इसके शुरुआत हुई और पांच साल में काम पूरा हो गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने किया था विरोध
बीच में एक बार मूर्ति के आस-पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने भी इसका विरोध किया था, लेकिन जब उन्हें समझाया गया कि ये मूर्ति इंडोनेशिया का सबसे बड़े टूरिस्ट प्वाइंट साबित हो सकता है, तो फिर लोग मान गये। गरुड़ पर सवाल भगवान की ये मूर्ति दुनियाभर में मौजूद सबसे ऊंची बतायी जाती है। इसके बाद मलेशिया में बनी भगवान मुरुगन की मूर्ति दूसरे स्थान पर है। मुरुगन भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं।