अर्जुन कपूर ने पोस्ट की मलाइका की चुपके से ली हुई तस्वीर, लिखी खास बात

अब सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन कपूर द्वारा पोस्ट की गई मलाइका की तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं, तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि अर्जुन ने मलाइका की तस्वीर चुपके से ली है।

New Delhi, Nov 18 : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अपनी लव लाइफ की वजह से अकसर चर्चा में बनी रहती हैं, जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया के जरिये सार्वजनिक किया है, तब से ही दोनों की तस्वीरें आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, साथ ही दोनों से जुड़े किस्से-कहानियां भी खूब चर्चा में रहते हैं।

Advertisement

चेक हर आउट
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आये दिन एक-दूसरे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते नजर आ ही जाते हैं, इसी बीच अर्जुन ने मलाइका का एक तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर की है, और अपने फैंस से पूछा है चेक हर आउट।

Advertisement

लोग कर रहे पसंद
अब सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन कपूर द्वारा पोस्ट की गई मलाइका की तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं, तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि अर्जुन ने मलाइका की तस्वीर चुपके से ली है, क्योंकि ये पीछे से खींची गई है। आपको बता दें कि इन दिनों मलाइका हिमाल की खूबसूरत वादियों में समय बिता रही हैं, जहां उनकी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन की आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग चल रही है।

Advertisement

ये भी हिमाचल में
इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलावा सैफ अली खान, करीना कपूर खान, उनके बेटे तैमूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज भी हिमाचल प्रदेश में हैं। मलाइका अपने पहले पति अरबाज खान से अलग हो चुकी हैं, दोनों का एक बेटा भी है, जो मलाइका के साथ ही रहता है।